फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत, पीटकर हत्या का आरोप; डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 21 Feb 2026 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

ममेरे भाई की शादी में युवक को डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सत्यपाल उर्फ गब्बर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। युवक अपने ममेरे भाई की शादी में आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में भी मातम पसर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


संभल के कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मई निवासी सत्यपाल उर्फ गब्बर (35 वर्ष) बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला निवासी अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने शुक्रवार शाम को आया था। रात में डीजे पर डांस को लेकर उसके बहनोई दिनेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया। बीच-बचाव कर रहे सत्यपाल पर हमलावर टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम 
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सीएचसी पर रिश्तेदार व परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार पुंडीर ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व शिकायती पत्र मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें