फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा, निकाह में हो गई देर, अधूरे रह गए दुल्हन के अरमान

Tue, 10 Dec 2024 07:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया। दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह में देरी हो गई। इसके चलते पायलट हेलीकॉप्टर ले उड़ा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदाययूं के एक मैरिज लॉन में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह पढ़े जाने में देर हो गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर बिना दुल्हन को लिए उड़ गया। बाद में लड़का पक्ष ने जिस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था, उस कंपनी को फोन करके नाराजगी व्यक्त की। 

विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान ही तय हुआ था कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होगी। युवक ने तय अनुसार रविवार को हेलीकॉप्टर अपने गांव में बुलाया। इसके बाद दुल्हा हेलीकॉप्टर से शहर मैरिज लॉन में पहुंच गया। बरात दोपहर में दो बजे पहुंची। इसके बाद निकाह कार्यक्रम में देर हो गई। हेलीकॉप्टर शाम को चार बजे तक बुक किया गया था। 
विज्ञापन

ऐसे में चार बजे बाद हेलीकॉप्टर के चालक ने बिना दूल्हे और दुल्हन को लिए ही उड़ान भर दी। चालक का कहना था कि शाम हो गई है और मौसम खराब है। ऐसे में ज्यादा देर हुई तो उड़ान नहीं भर पाऊंगा। इसी के चलते अब जाना होगा। बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को कार से विदा कराकर ले गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें