फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर काट रहे थे हरा पेड़, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को एक ओर जिले में पौधरोपण करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर उघैती के गांव मेवली में कुछ लोग आम के हरे वृक्ष का कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया है। सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

जिले के कई हिस्सों में अक्सर चोरी-छिपे हरे वृक्षों के कटान के मामले सामने आते रहते हैं। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा था। इसके बावजूद उघैती के गांव मेवली स्थित श्मशान के पास कुछ तस्करों ने आम के हरे वृक्ष का कटान शुरू कर दिया। यह हरा वृक्ष काफी विशाल है। गांव के लोगों ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि हरे वृक्ष के कटान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सूचना वन विभाग को दी गई है। जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें