फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान दल ने भरी परिवर्तन की हुंकार

Thu, 04 Feb 2016 12:20 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में पार्टी को मजबूत करने और मिशन 2017 की तैयारियों का बिगुल फूंकने के लिए महान दल गांधी ग्राउंड में स्वाभिमान रैली आयोजित की। हजारों की संख्या में पहुंचे मौर्य, कुशवाहा और सैनी समाज के लोगों से राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट होने की पुरजोर अपील की। समाज के बिखरे लोगों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जातिवाद का कार्ड भी खेला। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में राजनीति जातिवाद की होती है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने सपा में यादव एवं मुस्लिम, बसपा में दलित, कांग्रेस और भाजपा में सवर्ण जातियों का बोलबाला होने की बात गहराई से समझाई।
बुधवार को केशवदेव ने कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री बनेंगे, तो कुशवाहा, मौर्य और सैनी समाज के लोग मजबूत होंगे। भाजपा के  अच्छे दिन के नारे का मजाक बनाते हुए उन्होंने कहा कि सभी के अच्छे दिन तो स्वयं ईश्वर भी नहीं ला सकते, लेकिन हमारे समाज के अच्छे दिन महान दल का मुख्यमंत्री बनने पर ही आएंगे। लव जिहाद और राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने लोगों को गुमराह किया है। साथ मुसलमानों को खतरा बताकर हिंदुओ का वोट लेकर सरकार बना ली। इसलिए अब ऐसे बहकावों से बचने की जरूरत है। बिहार को जंगलराज कहकर बदनाम किया जा रहा है, जबकि असली विकास लालू और नीतीश की सरकार में हुआ है। गुजरात में अमीरों और गरीबों की खाई गहरी हो रही है। बोले, नेता कभी जातिवादी नहीं होते हैं, जातिवादी तो राजनीति होती है। इसलिए अपनी जाति की ही पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत सिंह, जिला प्रभारी देवेंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष रामेंद्र शाक्य, सतीश शाक्य, पप्पू शाक्य, कुंवरपाल, दुर्वेश, जयदेव, केपी शाक्य, अंगद, बृजेश, दयाशंकर, महेंद्र मौर्य ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कारों के काफिले के साथ उनको रैली स्थल तक लाया गया।
------
...सजा न देकर अदालत बिगाड़ देती है
बदायूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अदालत, शासन, प्रशासन, पुलिस और मीडिया पर भी खूब तंज कसे। मौर्य ने राहत इंदौरी का शेर सुनाते हुए कहा कि जुल्म करने वाले इतने बुरे नहीं होते, सजा न देकर अदालत बिगाड़ देती है। अखिलेश सरकार यादवों को बिगाड़ने की काम रही है। बोले, मीडिया की आंखों से नहीं बल्कि खुद की आंखों से देखने पर हकीकत सामने आएगी।
----
बसपा 15 सीट दे तो समझौते को तैयार
बदायूं। मौर्य ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती महान दल को सपा का एजेंट बताती हैं, लेकिन वह किसी पार्टी के एजेंट नहीं है। कहा कि यदि बसपा उन्हें प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से केवल 15 सीटें महान दल को दे, तो वह बसपा के साथ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

0000000000000
सैकड़ों वाहनों की आमद से लग गया जाम
बदायूं। शहर के बीचोबीच स्थित गांधी ग्राउंड में पार्टी की रैली होने की वजह से बाहर से आने वालों ने जाम लगा दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ जाम के झाम से शहर को मुक्त रखने में लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें