गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा के सही ढंग से काम न करने की शिकायती समरेर ब्लाक की ग्राम पंचायत सुखौरा की ग्राम प्रधान कल्पना देवी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीडीओ से की। ग्राम प्रधान ने बताया कि इन दोनों का काम सही नहीं है। इससे गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान कल्पना ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले उनके बच्चा हुआ था, लेकिन आशा ने उन्हें किसी प्रकार की सुविधा मुहैया कराना तो दूर, उनके घर आने तक की जहमत नहीं उठाई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री का काम भी संतोषजनक नहीं रहा। ग्राम प्रधान के मुताबिक इन दोनों की शिकायत उनसे कई गांव वाले कर चुके हैं। कहा कि शासन स्तरी से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन गांव की अधिकांश महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा इन दोनों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।