ग्रामीण बैंक के प्रबंधकों का एलडीएम दफ्तर में प्रदर्शन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोमवार दोपहर को प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों को पर्याप्त रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। इससे उनकी बैंक के ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एलडीएम दफ्तर के बाहर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि पीएनबी उनकी बैंक की करेंसी चेस्ट है। बावजूद इसके उन लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। पीएनबी की शाखा को रोजाना 10 से 20 लाख जबकि उन लोगों की बैंक शाखा को 10 से 20 हजार रुपये रोजाना नहीं दे रहे हैं। इससे उन लोगों को काम करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले की शिकायत करने के लिए जब सिविल लाइंस बैंक शाखा में गए तो उन लोगों ने पुलिस बल प्रयोग करके वहां से निकाल दिया। इसके बाद शाखा प्रबंधकों ने डीएम को संबोधित पत्र देकर उनकी बैंक शाखाओं को समानुपात में धनराशि दिलाई जाए। ऐसा न होने पर बैंक बंद करके हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री मनोज जौहरी, वीपी सिंह, विनोद वार्ष्णेय, रनवीर सिंह, आरके वर्मा, प्रदीप सक्सेना, आरके उपाध्याय, आदेश मोहन आदि मौजूद रहे।