फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर धावा बोलकर छुड़ा दिया संदिग्ध

Sun, 20 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
थाने पर धावा बोलकर छुड़ा दिया संदिग्ध 
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की इस्लामनगर शाखा में नकब लगाकर चोरी की कोशिश और आगजनी करने के आरोपियों को सफेदपोश का संरक्षण मिल रहा है। मामले में पूछताछ के लिए जिस व्यक्ति को पुलिस थाने लाई थी, उसको नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां समर्थकों के साथ थाने से छुड़ा ले गए। बतौर एसओ थाने की कमान संभाल रहे ट्रेनी दरोगा वीकेश यादव का कहना है कि संदिग्ध को सुर्पुदगी में दिया गया है। 
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे में स्टैंड रोड स्थित पीएनबी ब्रांच में नकब लगाकर गुरुवार रात चोर घुस गए थे। चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की। इसमें नाकाम होने पर बैंक में आग लगा दी थी। शाखा प्रबंधक बी. भास्कर की ओर से मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। शनिवार सुबह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। समर्थकों ने यहां नारेबाजी शुरू कर दी। दबाव में आने के बाद पुलिस ने संदिग्धों को छोड़ दिया। पूरे मसले को लेकर कस्बे में दिन भर माहौल गरम रहा। वाहिद खां ने अपने घर पर समर्थकों को संबोधित किया। सूत्रों की मानें तो पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को भी चार संदिग्धों को इसी तरह थाने से छुड़ाया था। इस मामले को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर जारी है। बता दें कि पूर्व चेयरमैन वाहिद खां को एक मंत्री का संरक्षण हासिल है। 

मैंने जानकारी की है। एक संदिग्ध को पूछताछ को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। उसे पूर्व चेयरमैन वाहिद खां की सुपुर्दगी में दिया गया है।- संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन


बैंक में आगजनी मामले में जांच जारी है। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। शनिवार को कुछ लोग थाने आए थे। संदिग्ध को पूर्व चेयरमैन वाहिद खां की सुपुर्दगी में दिया गया है।- वीकेश यादव, प्रभारी एसओ

मैं गरीब और मजलूमों के साथ हूं, अगर किसी पर अत्याचार या उत्पीड़न होगा तो मैं शांत नहीं रहूंगा। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही है।-वाहिद खां, पूर्व चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें