फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं खुले धान खरीद केंद्र

Mon, 25 Sep 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने 25 सितंबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जिले के अधिकतर धान खरीद केंद्र बंद रहे। दो-चार केंद्रों पर कर्मचारी पहुंचे भी तो खरीद नहीं हुई।  
विज्ञापन

 जिले में धान खरीद के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहले दिन इन खरीद केंद्रों पर न कोई कर्मचारी पहुंचा और न अधिकारी। यानी पहले दिन सरकारी धान केंद्रों पर खरीदारी शून्य रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले हुई बारिश ने किसानों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से एजेंसियों की ओर से खोले गए खरीद केंद्रो पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें