फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से अनुपस्थित शिक्षामित्रों का कटेगा मानदेय

Fri, 15 Sep 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
BSA Budaun
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के बाद स्कूलों से गैरहाजिर रहकर आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति के दिनों का मानदेय काटा जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों से अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों का मानदेय काटने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में बृहस्पतिवार को 2531 शिक्षामित्र स्कूलों से अनुपस्थित रहे हैं। 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का पिछले माह समायोजन रद्द कर दिया था। तब से प्रदेश भर में शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का दस हजार रुपये मानदेय निर्धारित कर दिया है, लेकिन वह इस पर राजी नहीं हैं। शिक्षामित्र समान कार्य-समान वेतन की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों से वह दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे फिर भी भारी संख्या में शिक्षामित्र दिल्ली चले गए।  
बीएसए पीसी यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 2531 शिक्षामित्र अपने स्कूलों से अनुपस्थित रहे हैं। रोजाना की अनुपस्थिति की सूचना शासन को भेजी जा रही है। बीएसए ने बताया कि बीते दिन सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिंह का आदेश प्राप्त हुआ है जिसके तहत स्कूल से अनुस्थित चल रहे शिक्षामित्रों का मानदेय काटा जाएगा। सचिव के आदेश पर उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय काटे जाने के संबंध में आज निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें