फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कृषि केंद्रों से बीज खरीदकर पाएं सब्सिडी

Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग ने गोष्ठियां करने के साथ ही राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर बारिश के बाद बोई जाने वाली फसलों के बीज की बिक्री शुरू कर दी है। इन सरकारी बीज केंद्रों पर बीज खरीदने से शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

ब्लाकों में खुले राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर मोटे, महीन और बासमती धान के बीज, ढेंचा, खरीफ के दौरान बोई जानी वाली संकर मक्का, संकर ढेंचा, प्रमाणित और आधारीय उर्द मूंग और तिल के बीज की बिक्री की जा रही है, जिससे किसानों को निजी दुकानों पर जाकर अधिक रुपये बर्बाद न करना पड़े।  
इधर, मानसून के आने की सूचना पाकर कई उन्नतशील किसानों ने तो बीज को खरीदना भी शुरू कर दिया है। वहीं खरीफ के दौरान बोई जाने वाली फसलों की बोने की तैयारी किसान लगभग कर चुके हैं। अब बारिश के होने के बाद ही खरीफ फसलों की बुवाई तेजी के साथ होने लगेगी। 
विज्ञापन

00000000000000000
----------------------------
 बीज के नाम      मूल्य       अनुदान 
1. मोटा धान       3000       1400 रुपये 
2. महीन धान      3060       1400 रुपये
3. बासमती        4100       1400 रुपये 
4. ढेंचा            3600       1800 रुपये 
5. संकर मक्का  मुद्रित मूल्य  10,000 रुपये 
6. संकर बाजरा  मुद्रित मूल्य  10,000 रुपये 
7. उर्द प्रमाणित  17000        4500 रुपये 
8. उर्द आधारीय 17850        4500 रुपये 
9. मूंग प्रमाणित  12500        4500 रुपये 
10. मूंग आधारीय 14300      4500 रुपये 
11. तिल प्रमाणित 11170      6500 रुपये 
नोट: आंकड़े प्रति क्विंटल बीज सब्सिडी के आधार पर दिए गए हैं। 
-------------------------------
000000000000
सरकारी केंद्रों से बीज खरीदने पर ही मिलेगा अनुदान 
बदायूं। जिले के प्रत्येक ब्लाक में खोले गए राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर जो मिलने वाले अनुदानित बीज पर केवल उन लोगों को सब्सिडी मिलेगी, जो सरकारी केंद्रों से बीज खरीदेंगे। साथ ही विभिन्न कंपनियों के मक्का और बाजरा के बीज पर मिलने वाला अनुदान केवल केंद्र से खरीदे गए बीजों पर ही मिलेगा। 


ब्लाक कार्यालयों पर खुले राजकीय कृषि बीज केंदों पर अनुदानित बीज की बिक्री शुरू हो गई है। किसान इन केंद्रों से ही बीज खरीदें, जिससे शासन से मिलने वाली सब्सिडी किसानों के बैंक खातों डीबीटी के तहत भेजी जा सके। 
विज्ञापन

-आरपी चौधरी, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें