फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 14 बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस संबंध में पिछले दिनों से एक बार फिर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में शहर की पाश कालोनी में बिजली चोरी कर एसी का मजा ले रहे दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अलग-अलग मोहल्लों में चलाए गए अभियान में 14 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। 
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में जब बिजली के बिना लोग परेशान हो उठते हैं। बिजली विभाग ने मौके का फायदा उठाते हुए बिजली चोरी पकड़ने का अभियान छेड़ रखा है। एक्सईएन छैल बिहारी के नेतृत्व वाले दल ने आदर्शनगर गली नंबर तीन में राजेंद्र गुप्ता के यहां बिजली चोरी पकड़ी। बताया कि उन्होंने वैसे तो पांच किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है लेकिन मेन लाइन का तार कटकर उसे बिजली का मजा लिया जा रहा था। इसी से मकान के अंदर लगे एसी भी चलाए जा रहे हैं। इसी ऐरिया में अरविंद सक्सेना ने भी बिजली चोरी कर रखी है। पकड़े जाने पर समन शुल्क जमा नहीं किया तो टीम ने इनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके अलावा टीम ने 14 लोगों द्वारा बिना बिल भुगतान के बिजली चलाते करते हुए पाया गया। इनके कनेक्शन काट दिए गए। इनमें दो आवास विकास के कनेक्शन है तो बाकी 12 जालंधरी सराय के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें