फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने भेजा पैसा, अब जनता के काम करा पाएंगे विधायक

Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
सड़क - फोटो : road
विज्ञापन
शासन ने भेजा पैसा, अब जनता के काम करा पाएंगे विधायक
विज्ञापन

विधायकों निधि का खाता खुला, पहली किश्त में साढ़े 62 लाख दिए
जिले के नए चुने गए सभी छह विधायकों की निधि का खाता खुल गया है। विधायक निधि में प्रत्येक विधायक को पहली किश्त के रूप में शासन ने साढ़े 62 लाख रुपये आवंटित किए हैं। पांच महीने की धनराशि विधायक निधि के लिए भेजी गई है। इस धनराशि का उपयोग विधायक जनता के लिए सड़क, खड़ंजा, पुलिया और नाली निर्माण जैसे कार्यों में कर सकेंगे। गाइड लाइन के मुताबिक, विधायक अपनी निधि के पैसे से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी करा सकेंगे। विधायक निधि के लिए पहली किश्त की धनराशि का आवंटन होने के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण यानी डीआरडीए ने जिले के सभी विधायकों से कामों के प्रस्ताव मांगे हैं। विधायकों से कामों के प्रस्ताव आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी से उनकी मंजूरी होने के बाद कार्यों की शुरुआत हो सकेगी।
बता दें कि प्रत्येेक विधायक को वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये उनकी निधि में दिए जाते हैं। यह धनराशि वैसे तो 75-75 लाख रुपये की दो छमाही किश्तों में जारी होती है लेकिन इस बार शासन ने पांच माह की किश्त के रूप में धनावंटन किया है। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक रविंद्र नाथ सिंह ने बताया कि जिले के सभी छह विधायकों की पहली किश्त का पैसा ट्रेजरी के पीएलए खाते में शासन से प्राप्त हो गया है। विधायकों से कामों के प्रस्ताव मिलने के बाद उनकी मंजूरी होगी और उसके बाद यह धन कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित किया जा सकेगा। पीडी ने बताया कि सारे विधायक अपनी निधि का उपयोग निर्माण कार्यों में कर पाएंगे। जिले में सहसवान के ओमकार सिंह यादव को छोड़कर बाकी पांचों सीटों पर नए विधायक चुने गए हैं। दातागंज से राजीव सिंह बब्बू, बिल्सी से आरके शर्मा, बिसौली से कुशाग्र सागर, शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य और सदर से महेश गुप्ता की निधि खुल गई है। अब ये जनता के लिए काम करा सकेंगे। इन विधायकों को अपनी निधि का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विधायक निधि के लिए पैसा आ गया है। अब विधायक अपने कामों के लिए प्रस्ताव देंगे। इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं का चयन करके कामों के मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
-रविंद्र नाथ सिंह, पीडी-डीआरडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें