फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी क्रय केंद्र खुले, पर नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
उझानी मंडी में धान क्रय केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एक अक्तूबर से धान खरीद के लिए जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों को खोल दिया गया, लेकिन दो दिन का अवकाश होने के चलते तीन अक्तूबर से धान खरीद शुरू की गई। पहले दिन इन केंद्रों पर कोई भी किसान अपना धान लेकर नहीं पहुंचा। सिर्फ बैनर टांगने और साफ-सफाई का ही काम हुआ। केंद्र प्रभारी दिनभर व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगे रहे। हालांकि कुछ सेंटर पर बारदाना भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले में 37 सरकारी धान क्रय केंद्रों को खोल दिया गया है। शहर समेत अधिकांश केंद्रों पर सुबह नौ बजे के करीब केेंद्र प्रभारी पहुंच गए। पहले दिन प्रभारी केंद्रों की व्यवस्था को पूरा करने में लगे रहे। साथ ही किसानों का इंतजार करते रहे। खाली समय में अधिकांश केंद्र प्रभारी अपने अभिलेखों से संबंधित कार्यों को पूरा करने में लगे रहे। वहीं क्रय केंद्र प्रभारियों के अनुसार अभी धान की आवक मेें दूरी है। उसकी मुख्य वजह बारिश है। आखिरी वक्त पर बारिश होने से किसानों को अब और समय धान के लिए देना होगा।
-
किसानों का करते रहे इंतजार
फोटो-51
दातागंज मंडी में सुबह 9.18 पर केंद्र खुला मिला। यहां पर केंद्र प्रभारी रजिस्टर ठीक करती हुई मिली। उन्होंने बताया कि सभी तैयारी पूरी है, केवल किसानों का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही किसान आएंगे। उनका धान सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
कॉल से किसानों से साधा संपर्क
फाेटो-50
उझानी में मंडी में आरएफसी का सेंटर है। वहां पर केेंद्र प्रभारी मुकेश कुमार तैनात मिले। उन्होंने बताया कि अभी दो किसानों के कॉल आए थे। धान के रेट के बारे में जानकारी ली है। हालांकि अभी वह धान लेकर नहीं आए हैं। किसानों का नंबर नोट कर लिया है। वहीं किसानों से कॉल कर संपर्क भी साधा है।

-
वर्जन-
सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह समय पर केंद्रों पर पहुंचे और किसानों को वार्ता अवश्य करें और उनको सरकारी क्रय केेंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित करें। - अतुल वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ

उझानी मंडी में धान क्रय केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें