उझानी में पीडीए के सम्मेलन में सांसद आदिदत्य यादव को स्वगत करते कार्यकर्ता। स्रोत- कार्यकर्ता
उझानी। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित पीडीए के सम्मेलन में सपा सांसद आदित्य यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार दिया। कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से लोग परेशान हैं।
पीडीए का सम्मेलन बृहस्पतिवार देर शाम नई बस्ती स्थित एक बरातघर में हुआ। सांसद आदित्य यादव ने किसानों की दिक्कतों और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का ठीकठाक भाव भी नहीं मिल पा रहा है। सरकारी नौकरियां नहीं मिलने से बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है। अपराध भी बढ़ा है। इसके बाद भी सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा लेती है।
सम्मेलन में पूर्व विधायक हाजी विट्टन ने भी सरकार को घेरने की कोशिश की। कहा- हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव, दलवीर सिंह, राजवीर सिंह, अमित मथुरिया ने भी संबोधित किया। सांसद यादव का कार्यकर्ताओं की ओर से जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव और नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने स्वागत किया। इस मौके पर राजीव राना, किशोरी लाल शाक्य, सुनील चौधरी, संजीव यादव, अनिल मथुरिया आदि मौजूद रहे।