फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और लेखपालों का पुतला फूंका

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उन लोगों को छात्रवृत्ति और अन्य जातिगत लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। छात्र एवं छात्राओं को इसे लेकर परेशानी हो रही है। इससे आक्रोशित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और लेखपालों का पुतला इंदिरा चौक पर फूंक दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन

जिला संयोजक सहदेव सागर ने कहा कि सरकार और लेखपालों के आपसी झगड़े में छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। लेखपालों की हड़ताल से मूल निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इस मौके पर सह संयोजक वैभव महाजन, अंकित पटेल, उदित सक्सेना, रजत गुप्ता, विकास पटेल, आकाश, शांतनु दुबे, अनोज शर्मा, रजत सिंह, सूरज वशिष्ट, मोहित, लवकुश, हनी, मनी, पीयूष, योगेश, विवेक, कुनाल, शिवम, प्रमोद, दीपक, आशुतोष, शैलेंद्र, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें