फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कंपोजिट ग्रांट मिली, सुधरेंगे स्कूलों के हालात

Thu, 21 Nov 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कंपोजिट ग्रांट की 25 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है। यह स्कूलों के खाते में भेजी जाएगी। इससे स्कूलों में स्वच्छता, रंगाई पुताई और मरम्मत आदि के काम होंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों के लिए सरकार ने कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी है। किसी स्कूल में 100 छात्र-छात्राएं हैं, तो उस स्कूल को 25,000 रुपये कंपोजिट ग्रांट के तहत दिए जाते हैं। वहीं, 200 छात्र-छात्राएं नामांकित होने पर तक 50,000 की धनराशि दी जाती है। इसी तरह छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने पर इस मानक के अनुसार कंपोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती है। शासन की ओर से जिले के लिए यह धनराशि आवंटित कर दी गई है।
अब स्कूलों में इस धनराशि को भेजा जा रहा है। इनमें कुछेक स्कूल में यह धनराशि पहुंच गई है। हालांकि शासन से अभी 25 फीसदी ही धनराशि आयी है। बाकी 75 फीसदी धनराशि जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस धनराशि का 10 फीसदी हिस्सा स्वच्छता के कार्य पर खर्च करना होगा। बाकी से रंग-पुताई, फर्स्ट एंड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, विद्युत उपकरण आदि में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


-कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने स्कूलों में कार्य करने होंगे। इस धनराशि से होने वाले कामों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं पर भी गड़बड़ी मिलती है। तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें