फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल फोन की दुकान में आग से चार लाख का सामान जला

विज्ञापन
बिनावर के विजय नगला में आग से जली मोबाइल शॉप की दुकान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिनावर। मोबाइल फोन की दुकान में लगी आग से करीब चार लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी ने एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला चौराहे पर यूपी-24 डिजिटल हब नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकान स्वामी रवि पुत्र उमेश गुप्ता निवासी गांव विजय नगला ने बताया वह रात में नौ बजे दुकान बंदकर के घर चले गए। रात के करीब एक बजे दुकान से आग की ऊंची लपटें निकल रही थीं। तभी पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। जब वह पहुुंचे तो आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान में रखा करीब चार लाख कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक आए दिन दुकान के सामने आकर दबंगई दिखाता है। पीड़ित का आरोप है कि उसी ने ही उसकी दुकान में आग लगाई है। दुकान स्वामी ने पुलिस से उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया दुकान में आग लगने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें