उझानी। मोहल्ला बाजार कलां निवासी दवा और इलेक्ट्रिकल्स के थोक व्यापारी रोबिन जैन ने अपने ही दो कर्मचारियों पर 12 से 15 लाख रुपये का माल चोरी करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के रोबिन जैन पुत्र विनोद कुमार जैन की घंटाघर मार्केट में दवाइयों और इलेक्ट्रिकल्स सामान की थोक की दुकान व गोदाम है। 16 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे गोदाम में लगे कैमरों से पता चला कि दुकान में काम करने वाले दिलीप यादव पुत्र प्रेमचंद्र यादव 24 निवासी मीलाल नगला, उम्र 24 और कुश अग्रवाल 34 पुत्र संजीव अग्रवाल निवासी नझियाई, उम्र 34 वर्ष ने 12 जनवरी 2026 को दुकान में चोरी की है।
आरोप है कि दोनों कर्मचारी पिछले 4 साल से लगातार चोरी करते आ रहे थे। चुराया हुआ माल किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच देते थे। कई बार पूछने पर न तो आरोपियों ने अज्ञात साथी का नाम बताया। न ही माल के बारे में जानकारी दी। रोबिन के अनुसार, फर्म में हिसाब मिलाने पर पता चला कि दोनों ने अज्ञात साथी के साथ मिलकर लगभग 12 से 15 लाख रुपये का माल चोरी किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिलीप यादव और कुश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।