फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामान चोरी, जलजीवन मिशन का काम लटका

विज्ञापन
सिठौली में जल जीवन मिशन का काम, जो सामान चोरी होने पर लटक गया।- संवाद
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली में जलजीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन, जनरेटर फर्मा, 50 कट्टा सीमेंट और सरिया चोरी हो गया। ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इधर, जलजीवन मिशन का काम रुक गया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी मुकेश शर्मा का कहना है कि इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सिठौली में जलजीवन मिशन के तहत टंकी बनाने का ठेके पर काम करा रहा है। 90 प्रतिशत काम हो चुका है। पिछले मंगलवार को वह घर चला गया था। बुधवार की सुबह लौटकर आया तो प्लांट से एक मिक्सर मशीन, एक जनरेटर फर्मा, 50 कट्टा सीमेंट और सरिया गायब मिली।
जानकारी लेने पर गांव वालों ने बताया कि जो लोग उनका काम कर रहे थे, वे ही यह कहकर सामान उठा ले गए कि दूसरी जगह काम करना है, ठेकेदार ने बताया कि यहां संभल जिले के थाना धनारी के गांव कनुआ नगला निवासी दो युवक का काम कर रहे थे। जब उसने सामान के बारे में उनके घर जाकर पूछताछ की तो उनके साथ बदतमीजी की गई।
विज्ञापन

ठेकेदार मुकेश शर्मा ने दोनों के खिलाफ बुधवार को थाने में तहरीर दी। इधर, इस्लामनगर के पुलिस इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को बुलाने के लिए फोन किए थे, लेकिन वे अब तक थाने नहीं आए हैं, अभी इंतजार रहे हैं, अगर नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें