बदायूं। शासन ने प्रत्येक जनपद में कंट्रोल रूम खोलने और किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में कंट्रोल रूम खोल दिया है। यहां शिफ्ट के अनुसार तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो किसानों को टिड्डी से बचाव की पूरी जानकारी देंगे। इसमें सत्यपाल गंगवार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक, जय प्रकाश सिंह दोपहर 12 से शाम चार बजे, जसवंत सिंह शाम चार बजे से रात आठ बजे तक तैनात रहेंगे।। इस दौरान किसान फोन नंबर 05832-266090 पर कॉल कर अपनी समस्या इन कर्मचारियों को बता सकते हैं। साथ ही समाधान भी पा सकते हैं।
टिड्डी दल इस समय सक्रिय है। वह लगातार अन्य जनपदों में फसलों को खराब कर रही है। यहां पर भी उनके आने की आशंका है। ऐसे में किसान को जागरूक करने और उनकी मदद के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। 05832-266090 नंबर पर कॉल कर किसान अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। - विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी