फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सथरा गांव के दो पक्षों में हुई थी फायरिंग, दोनों ओर से एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। सथरा गांव में हुई दो पक्षों के बीच फायरिंग के मामले में जिस युवक को गोली लगी, उसहैत पुलिस ने उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। उसके अलावा छह और लोगों को नामजद किया है। जबकि घायल युवक की पत्नी की ओर से देर शाम एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई थी। इस फायरिंग में एक पक्ष के अवनीश सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया था। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया था। इसकी सूचना पर गांव पहुंची पुलिस देर रात जमी रही। तो वहीं परिवार वाले घायल युवक को बरेली ले गए। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर, रविवार सुबह दूसरे पक्ष का विक्रम उसहैत थाने पहुंचा। उसने अवनीश पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गोली लगने से घायल अवनीश, उसके पिता वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, भानू सिंह, तन्नू, जगत गुप्ता और रतीराम गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बताते हैं कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रतीराम गुप्ता को मौके पर पकड़ लिया था। उसके पास से तमंचा भी मिला था। उधर, घायल युवक की पत्नी सरिता देवी का आरोप है कि रतिभान गुप्ता को रवेंद्र दीक्षित ने पकड़ कर बैठा लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए अवनीश गए थे। तभी रवेंद्र दीक्षित, उनके बेटे सार्थक,ड्राइवर विक्रम उर्फ विक्की ने अवनीश को घेर लिया और गोली मार दी। सरिता देवी ने रविवार देर शाम तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर अमृतलाल का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जुर्म दोनों ने किया था। एक पक्ष की तहरीर सुबह आई और एक पक्ष ने शाम को तहरीर दी। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें