फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुआ आयुष्मान वार्ड, नगर विकास मंत्री ने किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आयुष्मान भारत मिशन के तहत बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आयुष्मान वार्ड शुरू हो गया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और डीएम कुमार प्रशांत ने आयुष्मान वार्ड का उद्घाटन किया। योजना के तहत बीपीएल, हाथ ठेले वाले, श्रमिक वर्ग, कामगार, शिल्पकार आदि को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जीरियाट्रिक आयुष्मान वार्ड और आयुष्मान वार्ड का उद्घाटन करने के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान वार्ड में 60 वर्ष से कम उम्र के कार्ड धारकों और जीरियाट्रिक आयुष्मान वार्ड में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों को बेहतर इलाज की सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। कार्ड धारक पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। जिले में अब तक 40 हजार लाभार्थियों के लिए कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिले में 14 सरकारी, आठ निजी अस्पतालों में कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। आयुष्मान भारत मिशन के तहत जिले में अब तक 364 लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल चुकी है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कार आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें