फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से लेकर अब तक नहीं हुई कोई भी बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पांच मार्च 2019 के बाद से अभी तक नगर पालिका प्रशासन के द्वारा बोर्ड की बैठक नहीं की गई है, जिसकी वजह से विकास कार्यों पर रोक लग गई है। यह आरोप लगाते हुए कई वार्ड सदस्यों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा, साथ ही बैठक आयोजित कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को वार्ड सदस्य मुकेश साहू, गिरीश कुमार, पारसनाथ, सुमनदेवी, कुसुमलता, आशीष कुमार, कुवंरवती, उमाशंकर साहू ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि पांच मार्च को नगर पालिका में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद से आज तक बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। ऐसे में शहर के अंदर होने वाले विकास कार्य बीच में रुक गए हैं। ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सदस्यों ने पालिका प्रशासन पर शासन की मंशा की अवहेलना करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि पालिका के अधिकारी, कर्मचारी जनहित में कोई काम नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें