फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: और महंगा हुआ सोना, फिर भी कम नहीं हुए खरीदार

विज्ञापन
प्रमुख वैश्य, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
बदायूं। करवाचौथ का पर्व आने के साथ ही सराफा बाजार में रौनक देखने को मिली। इस साल सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका असर खरीदारों के उत्साह पर नहीं पड़ा। शुक्रवार को बाजार में भीड़ और खरीदारी की तेजी ने यह साबित कर दिया कि त्योहार पर सोने का आकर्षण कभी कम नहीं होता।
विज्ञापन


करवाचौथ 2025 पर सोने के दाम 1,24,900 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। 2024 में इस दौरान सोने का दाम 77,961 रुपये था। एक साल में सोने की कीमत में लगभग 46,939 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी कम नहीं हुई। ऐसे में लोगों ने हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दी है। बड़ी और भारी सेट की बजाय हल्के और स्टाइलिश गहने ज्यादा बिक रहे हैं। कंपनियों ने भी इसी रुझान को देखते हुए हल्के वजन के डिजाइनर गहनों को बाजार में उतारा। जिससे खरीदारों को विकल्प आसानी से मिल सके। यहीं वजह है कि शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने के लिए मिली। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि साेना और चांदी महंगी होने की वजह से ग्राहक ज्यादा वजन की चीजों की ओर नहीं देख रहा है।

व्यापारी की राय:
हल्के और स्टाइलिश खरीद रहे गहने
सोने के दाम चाहे कितने भी बढ़ जाएं, करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए गहने खरीदने से पीछे नहीं हटती। फर्क सिर्फ इतना है कि अब लोग भारी गहनों की बजाय हल्के और स्टाइलिश गहने खरीद रहे हैं। डिजाइन और ब्रांड पर ध्यान ज्यादा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रमुख वैश्य, सराफा व्यापारी

हल्के वजन केे सेट ले रहे
इस साल मांग लगभग पहले जैसी ही है। खरीदार बजट का ध्यान रखते हुए हल्के वजन के सेट लेना पसंद कर रहे हैं। पहले बड़े और भारी सेट अधिक बिकते थे, अब छोटे और डिज़ाइनर सेट ज्यादा लोकप्रिय हैं। - नितिन वर्मा, सराफा व्यापारी

प्रमुख वैश्य, सराफा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें