फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर ओर हैं भगवान, सच्चे मन की शक्ति से ही उनकी प्राप्ति संभव

Thu, 01 Jan 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सिद्ध बरौलिया में राम कथा सुनाते पंकज शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
उघैती। सिद्ध बरौलिया गांव के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास प्रेम मूर्ति पंकज शास्त्री ने राम जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है। तब-तब भगवान का किसी न किसी रूप में अवतार होता है। भगवान हर ओर विद्यमान हैं। इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति ही है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीराम कथा में श्रीरामचंद्र भगवान के बाल स्वरूपों और लीलाओं का वर्णन किया गया। कहा कि भगवान सर्वत्र व्याप्त है। प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। इस दौरान श्याम पाल पाठक, बृजेश शंखधार, सतपाल शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, देवपाल सिंह, अवनीश पाठक, विनोद पाठक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें