फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे रुकेगी जीएम स्पेशल, अधिकारी सतर्क

Wed, 02 Mar 2016 11:29 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के हाइटेक हो जाने के काम को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के विभागीय अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही जीएम राजीव मिश्र के आने से पहले कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा कराया। जीएम स्पेशल करीब आधा घंटे के लिए स्टेशन पर रुकेगी। स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए दिन भर रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मुस्तैदी से डटे रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहरी कलेवर का सुंदरीकरण का काम होने के साथ इंट्रेंस गेट और बरामदे का लोकार्पण किया जाना है। इसके साथ ही वीआईपी रिटायरिंग रूम, महिला एवं पुरुष वेटिंग रूम, स्टेशन प्रबंधक रूम, सार्वजिनक शौचालय के साथ फुटओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें किसी प्रकार की कमी न रहे। इसके लिए मंडल के एक्सईएन मसूद अहमद ने निर्माण कार्यों को परखा और उन्हें बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
 
04:50 पर पहुंचेंगे जीएम
रेलवे के विभागीय सूत्रों के मुताबिक जीएम स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन पर 04:50 बजे से पहुंचेगी। यहां पर निरीक्षण एवं लोकार्पण करने के बाद 05:20 बजे स्टेशन से वापस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें