फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम को रोडवेज पर मिली  गंदगी, नाराजगी जताई

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम के जीएम और बरेली के सेवा प्रबंधक ने किया रोडवेज का निरीक्षण
विज्ञापन

संविदा पर लगे 115 कंडक्टरों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश भी दिए
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक तकनीकी मोहम्मद अताउर रहमान और बरेली के सेवा प्रबंधक मृगांक अग्रवाल ने शनिवार को बदायूं रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीन शेड, रोडवेज परिसर, कार्यालय, वर्कशाप और डिपो की बसों का हाल देखा। इस दौरान उनको हर जगह गंदगी मिली। उन्होंने खराब बसों को ठीक कराने और परिसर को साफ सुथरा रखने के आदेश दिए।      
शनिवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे रोडवेज लखनऊ से निरीक्षण करने आए जीएम तकनीकी और बरेली के सेवा प्रबंधक ने आरएम राजेश कुमार को संविदा पर लगाए गए 115 कंडक्टरों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश भी दिए। कई बसों के शीशे टूटे, सीट खराब और खिड़कियां टूटी मिलीं। उन्होंने एआरएम को जल्द बसों को सही कराने के लिए आदेश दिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि रोडवेज स्टैंड से अगर प्राइवेट बसें चलती पाई जाएं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। दिल्ली जाने वाली बसों को सजाने का भी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यहां अधिक जगह न होने की वजह से नई बसें कम मंगाई जा रही हैं। दातागंज रोड पर डिपो बनाने के लिए जगह चयनित कर दी गई है। इसके बाद इस डिपो की सारी समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बसों में लगे सामान रखने केे स्टैंड को भी हटाने की बात कहीं।       
विज्ञापन

 
 
क्या नही देखा      
यात्रियों के बैठने के लिए बना यात्री शेड का पिलर टूटा हुआ है। यह कभी भी गिर सकता है लेकिन इसका हाल निरीक्षण करने आए जीएम ने नहीं देखा। वहीं टीन शेड में लगी एलईडी भी काफी समय से खराब पड़ी है। उसको भी जीएम ने नजरंदाज कर दिया।       
विज्ञापन


जीएम ने कराई रोडवेज की सफाई      
रोडवेज पर लखनऊ से आए जीएम ने जब परिसर में गंदगी देखी तो उन्होंने मौके पर ही सफाई कराने को कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने सफाई की। यही नहीं रोडवेज परिसर में पानी भी बह रहा था। एआरएम दफ्तर के पास पड़ा कूड़ा भी जीएम के आने के बाद सफाई कर्मचारी साफ करते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें