फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने की दी गई सलाह

विज्ञापन
बिसौली के एक कॉलेज में मिशन श​क्ति के तहत बालिकाओं को जानकारी देतीं लेडी एसआई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जिलेभर में महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिसौली के एक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया गया। एसआई पूजा तोमर ने कहा, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी आदि सेवाओं के बारे में जानकारी देकर उनको सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सब-इंस्पेक्टर अमित चौहान ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर व आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने व समस्या में पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी। छात्राओं ने भी कुछ सवाल पूछे, जिनका पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुनेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ अध्यापक अरविंद सक्सेना, हेमा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्राओं को कल्याणकारी योजनाएं बताईं : शरह बरौलिया में सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी अनमोल शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रसुनिका शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

छात्राओं से साझा किए हेल्पलाइन नंबर
दहगवां। अशर्फीलाल लक्ष्मी नारायण इंटर काॅलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं को विभिन्न जानकारी दीं। उपनिरीक्षक भूपसिंह, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गिरि, आरक्षी द्रोपा, रचना और प्रियंका ने छात्राओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपनिरीक्षक ने पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आशा ज्योति केंद्र 181 आदि नंबर साझा किए। उन्होंने कहा, हेल्पलाइन नंबरों का 24 घंटे में कभी-भी उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य रामप्रकाश, अमित गुप्ता, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बिसौली के एक कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जानकारी देतीं लेडी एसआई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें