फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, पांच दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 08 Sep 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही युवती को पांच दिन पहले जबरन तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद उससे जबरन दुष्कर्म किया। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


मां की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि दो सितंबर सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। अचानक एक बाइक आकर उसके पास रुकी। युवक तमंचा दिखाकर लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया। युवक बॉबी गुप्ता ने उसको अपने पुराने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को नशे की दवा खिलाकर मकान के सामने रोड पर छोड़ दिया। जहां वह बेहोश होकर गिर गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को उठाकर लाए व अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद शनिवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें