फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लेड लगे तारों पर गिरकर बालिका लहूलुहान

विज्ञापन
मुजरिया में ब्लैड तारों की चपेट में आकर घायल हुई बालिका। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा में सनातन सिंह उर्फ बब्बू सिंह की पुत्री निशा (6) साइकिल चला रही थी। वह गांव के स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। रोड किनारे गांव के उदयवीर, ब्रजपाल पुत्रगण नत्थू यादव के खेत में चारों ओर ब्लेड वाले तार लगे थे। उसकी साइकिल वहीं गिर गई।
विज्ञापन

गिरते ही ब्लेड वाले तारों में फंसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्दन व शरीर में कई जगह कट लग जाने से वह लहूलुहान हो गई। जब खेत स्वामी से बालिका के परिजनों ने बात की तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। फिलहाल, पुलिस ने बालिका को एक प्राइवेट अस्पताल में मरहम-पट्टी कराके घर भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें