बदायूं जिले में 15 हजार रुपये व जेवर लेकर युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी कक्षा आठ तक ही पढ़ी है। 12 नवंबर की रात को वह अचानक घर से लापता हो गई। जानकारी होने पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।
इसी दौरान पता लगा कि कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना बरचऊ का रहने वाला शेर सिंह उसकी बेटी को फुसलाकर ले गया है। उन्होंने घर में देखा तो सोने-चांदी के जेवर व 15 हजार रुपये भी गायब थे। नकदी-जेवर भी बेटी अपने साथ ले गई है।