फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दातागंज कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को घर में अकेली देख पास के घर में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। विवाहिता ने बताया कि शिकायती पत्र पुलिस को दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से लेकर अन्य अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर किया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विवाहिता के पति ने बताया कि 13 सितंबर रात आठ बजे उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। उस समय वह अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष घर में घुस आया। उसने पत्नी को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। विवाहिता ने शोर मचाया तो उसने मुंह दबा लिया। बचाने को भागी तो वह जमीन पर गिर गई। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत आरोपी के भाई से की तो उन लोगों ने मारपीट कर दी। 

विवाहिता के पति ने बताया कि रिपोर्ट लिखवाने के लिए वह कोतवाली में पत्नी को साथ लेकर गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। एसएसपी को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने संतोष के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व उसके परिजन तोताराम व अशोक के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें