फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पागल कुत्ते के काटने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गांव अठसेना में पागल कुत्ते के काटने से जख्मी छह साल की बालिका की 25वें दिन मौत हो गई। इस दौरान परिवार वाले उसे रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव अठसेना निवासी कुंवरसेन की छह वर्षीय बेटी निहारिका 20 अप्रैल को गांव में कहीं जा रही थी। रास्ते में उसे पागल कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। रोती हुई बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने देसी इलाज कर मरहम पट्टी कर दी।
पिता कुंवरसेन के अनुसार बालिका की तबीयत बिगड़ी तो वह उसे पास के गांव कलौरा में कुत्ता काटे का इलाज करने वाले एक व्यक्ति के पास ले गए। उसने थाली बजा-बजाकर कहा कि कुत्ते का जहर अब उसमें नहीं है। इससे संतुष्ट होकर वह उसे घर ले आए। रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया। बृहस्पतिवार को बालिका की मौत हो गई। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी दातागंज डॉ. रीतेश भसीन को जब जानकारी मिली तो वह टीम के साथ गांव पहुंचे, जहां उन्हें बालिका के देसी इलाज और झाड़-फूंक कराए जाने की बात पता लगी। उन्होंने परिवार वालों को समझाया कि अगर वह बालिका को अस्पताल लाकर रैबीज का इंजेक्शन लगवा देते तो उसकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें