फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: घर में लगी आग से झुलसकर बच्ची की मौत, घरेलू सामान और नकदी भी जली

Mon, 12 Apr 2021 01:03 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, कादरचौक (बदायूं)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी कासिमपुर में शनिवार शाम एक घर में आग लग गई। इसमें एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।  

विज्ञापन


ग्राम सकरी कासिमपुर निवासी कप्तान सिंह के घर में शनिवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई थी। घटना के वक्त वह खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। परिवार के लोग घर में थे। जानकारी पर वह तत्काल घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग भयावह हो चुकी थी। 

परिवार के लोग चीख पुकार करते हुए बाहर भागे, लेकिन उनकी छह माह की बेटी रिया गंभीर रूप से झुलस गई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। इधर, सूचना पाकर फायर बिग्रेड और पुलिस पहुंच गई। फायर बिग्रेड टीम ने आग को काबू किया। तब तक घर में रखा सामान और 25 हजार रुपये नकद जल गए। 
विज्ञापन


कप्तान सिंह के अनुसार रात करीब 12 बजे बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया घर में आग लगने से बच्ची झुलसी थी। इससे उसकी मौत हो गई। 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, रविवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षति का आकलन किया और परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें