फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसा के प्यार में युवती ने कर दी हद पार, थाने में कही ऐसी बात, पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 17 Jun 2025 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को अपने मौसा से प्यार हो गया। घर आया मौसा उसे मेला दिखाने के बहाने ले गया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के बाद युवती और उसके मौसा को पकड़ लिया, लेकिन युवती अपने मौसा के साथ रहने पर अड़ गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में अपने मौसा के संग गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी मौसा को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को थाने पहुंची युवती ने खुद को बालिग बताया। मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। उसकी बात सुनकर घरवाले हैरान रह गए। पुलिस ने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की तो वह बालिग पाई गई। अब पुलिस उसको कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद उसकी मर्जी से भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

मेला दिखाने के बहाने युवती को ले गया था मौसा 
दातागंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का अपने ही मौसा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों को इसकी भनक नहीं थी। मौसा अक्सर युवती के घर आता-जाता था। करीब पांच दिन पहले वह घर आया और और युवती को मेला दिखाने के बहाने ले गया। जब वह दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पता लगा कि मौसा बहाने से युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश  शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- Pilibhit: पांच साल में 3000 लोगों का धर्मांतरण, अब कराई जा रही घर वापसी; नेपाल सीमा से सटे गांवों की कहानी
 
विज्ञापन

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही युवती  
सोमवार शाम दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। मंगलवार को युवती के परिजनों संग थाने पहुंची। युवती को रिश्तों की मर्यादा की बात कहकर समझाया गया, लेकिन युवती ने प्यार की खातिर किसी की नहीं सुनी। उसने साफ कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। उसने पुलिस को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र देकर बालिग होने का प्रमाण तक दे दिया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें