फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वतंत्रता दिवस पर एक रुपये में पाएं बीएसएनएल का नया सिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से हर घर कनेक्टेड, हर नागरिक डिजिटल योजना की दिशा में काम चल रहा है। इसके तहत 14 व 15 अगस्त को बीएसएनएल की ओर से मेगा सिम व एफटीटीएच मेला लगाया जा रहा है। उसमें महज एक रुपये में एक नया सिम दिया जा रहा है। उसके साथ अनलिमिटेड वायस कॉलिंग फ्री, डेढ़ जीबी प्रतिदिन डाटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एजीएम मयंक रस्तोगी ने बताया कि मेगा मेला का उद्देश्य केवल नए कनेक्शन उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि आम जनता को बीएसएनएल की आधुनिक, किफायती व विश्वसनीय सेवाओं से जोड़ना है। विशेष रूप से ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों में एफटीटीएच और मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार से डिजिटल इंडिया को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि 14 व 15 अगस्त को मेगा सिम व एफटीटीएच मेला का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि बीएसएनएल की ओर से 2399 में 365 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही दो जीबी डाटा प्रतिदिन व 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को 47 दिन अतिरिक्त इनकमिंग कॉल की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें