फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने किया प्रधानाचार्यों का सम्मान

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
गायत्री परिवार ने किया प्रधानाचार्यों का सम्मान - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
  गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रज्ञा मंडल उझानी द्वारा कादरचौक  क्षेत्र के जनता जूनियर हाईस्कूल, सकरी कासिमपुर में प्रधानाचार्यों और  शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गायत्री परिवार के  संजीव कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि  शिक्षक मानव जीवन की सुंदर कृति को अपने सृजनात्मक विचारों से सींचकर व्यक्तित्व को परिष्कृत करते हैं। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बच्चे शिक्षकों के  मार्गदर्शन में प्रतिभा और योग्यता को निखारें। प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने कहा कि युवा श्रेष्ठ चिंतन से विपत्तियों का  सामना करें और चुनौतियों को स्वीकारें। प्रधानाध्यापक जीवन बाबू कश्यप और सकरी कासिमपुर के शिक्षक सुनील कुमार  सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रामऔतार गुप्ता, सरला देवी, नत्थू सिंह, जितेंद्र सिंह, शिव कुमार गुप्ता, शिक्षिका प्रियंका गुप्ता, मनोज कुमार, पूजा सोलंकी, रजत कुमार  गुप्ता को गायत्री परिवार के शर्मा ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर शिक्षक अतुल कुमार श्रोतिय, महेंद्र कुमार ग्वाल, अनुपम पचौरी,  गोविंद कुमार सिंह, सुनील यादव, रामपाल, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें