फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीनियर में गौतमबुद्ध, जूनियर में आई लव माई इंडिया टोली रही अव्वल

विज्ञापन
बिल्सी के एनए कॉलेज में लगे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते भगवती प्रसाद गुप्ता। स
विज्ञापन
एनए इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। नगर के एनए इंटर काॅलेज में चल रहे त्रिदिवसीय दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने यहां तंबुओं का सुंदर शहर बसाया। सीनियर वर्ग में गौतमबुद्ध टोली और जूनियर वर्ग में आई लव माई इंडिया टोली प्रथम रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भगवती प्रसाद गुप्ता ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचाने, अपनी प्रतिभा निखारें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कहा कि बच्चों में हर चुनौती को स्वीकार करने की अद्भुत क्षमता होती है।
विज्ञापन

शिविर में जूनियर वर्ग में आई लव माई इंडिया टोली प्रथम, जय श्रीराम टोली द्वितीय, आई लव माई इंडिया टू टोली तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में गौतमबुद्ध टोली प्रथम, एकलव्य टोली द्वितीय, सरदार भगत सिंह और लार्ड वेडन पावेल टोली तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

शिक्षक देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, जितेंद्र यादव, हेमंत पाल सिंह, सेवादार सिंह, मुन्नालाल, राजेश कुमार, मनोहर लाल शर्मा, मुकेश बाबू शर्मा, मोहम्मद हसीन, मुनेंद्र पाल सिंह, राजीव शर्मा, शिवशंकर यादव, राजनाथ यादव, अंकुर, योगेश, अभिषेक, नंदराम, चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें