कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करतीं उप निदेशक उद्यान पूजा। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बरेली से उप निदेशक उद्यान पूजा कोल्ड स्टोर में अमोनिया रिसाव की सूचना के बाद ओरछी पहुंच गईं। उन्होंने वहां स्थिति का जायजा लिया। साथ ही टीम को रिसाव की जांच कराने का निर्देश दिया।
उप निदेशक उद्यान को घटना की सूचना मिली तो वह बरेली से रात में ही ओरछी पहुंच गईं। उन्होंने वहां कोल्ड स्टोर स्टाफ का मुआयना किया। बचे हुए एकाध स्टाफ से जानकारी ली। उप निदेशक को मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब है। उनका इलाज कराने ले जा रहे हैं। सफाई दी कि अहमदाबाद के इंजीनियर व तकनीकी टीम कोल्ड स्टोर के मरम्मत को आई थीं। टीम जब गैस चैंबर की मरम्मत कर रही थी तभी एक बड़े सिलिंडर में रिसाव हो गया। इस रिसाव से कुछ लोगों को दिक्कत हुई। यह भी सफाई दी कि कुछ ही देर में सिलिंडर पर वॉल्व लगाकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया।
उप निदेशक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मरम्मत के दौरान गैस रिसाव की बात सामने आ रही है। फिर भी लापरवाही रही होगी तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वह पूरी जांच पड़ताल कराएंगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करेंगी। संवाद