फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग से करीब 20 हजार रुपये का सामान राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं। आग पर समय से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस के गांव रसूलपुर निवासी ईश्वरी प्रसाद के घर का रसोई गैस सिलिंडर बुधवार दोपहर खत्म हो गया था। ईश्वरी प्रसाद गैस एजेंसी से दूसरा भरा हुआ सिलिंडर लाया था। भरा हुआ सिलिंडर गैस चूल्हे में लगाने के बाद ईश्वरी प्रसाद खेत पर चला गया। दोपहर के समय उसकी पत्नी रामवती ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया तो कुछ ही सेकेंड में रसोई गैस में आग लग गई। रामवती के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर में पड़ा छप्पर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें