फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई गणपति विसर्जन यात्रा 
 गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे अच्छा कौन है... के साथ गणपति भगवान के जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गणेश जी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। बिरुआबाड़ी मंदिर के पास से शुरू हुई विसर्जन यात्रा लालपुल तक पैदल गई, वहां से कछला गंगाघाट तक वाहनों से लोग गए। साथ ही गुलाल से सराबोर श्रद्धालुओं ने रास्ते में जमकर डांस किया। यात्रा में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी खासी रही। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के तमाम स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई। आधे से ज्यादा शहर गणपति के नाम पर उड़ाए गए गुलाल के रंग में रंगा नजर आया। 
गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजित किए गए गणेश महोत्सव का विधिवत समापन किया गया। पंडित हरीशंकर मिश्र ने यज्ञ करने के बाद गणेश विसर्जन यात्रा की शुरू हुई। रथ पर विराजमान गणेश जी की प्रतिमा, डीजे की धुनों, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ डांस करने के साथ ही रंग गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। यही नहीं, देव स्वरूपों के रूप में सजी झांकियां और डांस करते कलाकारों को लोगों ने मन मोह लिया। इस दौरान लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। विसर्जन यात्रा भोलेनाथ धाम से शुरू होकर पथिक चौक, हलवाई चौक, टिकटगंज, मालवीय गंज, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए लालपुल पहुंची, जहां से वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ कछला गंगा घाट में शामिल होने के लिए गई। 
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र वाष्र्णेय, गिरधारी लाल साहू, प्रखर चतुर्वेदी, सुनील वार्ष्णेय, निर्दोष गुप्ता, चरनजीत मलिक, सुनील गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, रामेश्वर दयाल, संतोष गुप्ता, चंद्रप्रकाश सर्राफ, मनोज गुप्ता, नरेंद्र साहू, नितेश वार्ष्णेय, सूर्यप्रताप सिंह, अवनेश साहू, कुंती मथुरिया, दीपमाला गोयल, साधना गोयल, कृष्ण कश्यप, इंदु सक्सेना, भारती जौहरी, प्रिया वैश्य, राहुल चौबे आदि ने व्यवस्था की।  
------
भोले के तांडव ने लोगों का मन मोहा 
बदायूं। गणेश विसर्जन यात्रा में इस बार गणेश जी के पिता भगवान शिवशंकर का रूप धरे कलाकार के तांडव को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। तांडव करने के साथ भभूत उड़ाते भोलेनाथ को देखने वालों की भारी भीड़ जमा रही। यही नहीं तांडव देखने के लिए लोग घरों की छतों और छज्जों पर लटके रहे। विसर्जन यात्रा में तांडव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 
-------
इस बार डीजे की रही धूम
बदायूं। गणेश विसर्जन या शोभायात्रा में यूं तो हर बार डीजे होते हैं, लेकिन इस बार डीजे की भरमार रही। इस बार नई तकनीक से लैस तमाम डीजे की आवाज और उन पर बज रही मधुर ध्वनियों को सुनकर लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। वहीं, डीजे की धुनों पर थिरकने से महिला श्रद्धालु भी खुद को नहीं रोक सकीं। 
विज्ञापन

------
श्रद्धालुओं ने बांटे फल और प्रसाद 
बदायूं। गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने के साथ ही तमाम श्रद्धालुओं ने जल, प्रसाद और फल वितरण करके पुण्य कमाया। विसर्जन यात्रा में डांस करने के बाद जब गणेश भक्त थक गए तो उनके लिए तमाम श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पानी के पैकेट वितरित किए। यही नहीं फल और प्रसाद भी वितरित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें