बदायूं। उसहैत थानाक्षेत्र से डेढ़ माह की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने कठोर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट भी लगा दी है। अब आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है, जिससे ऐसे कृत्य करने वाले गिरोह को कठोर सजा मिल सके।
गांव कड्डी नगला निवासी पुष्पेंद्र की बेटी प्रभा का छह मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शहर की शिवपुरम कॉलोनी की रहने वाली महिला गायत्री, छोटी व नेकपुर मोहल्ले में रहने वाली कुसुम, यशपाल, अमन व सागर को अपहरण के आरोप में जेल भेजा था। सभी आरोपी जेल में हैं। अब पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि अगर इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो यह इन तरह की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।
इस साल पहली गैंगस्टर की कार्रवाई
वर्ष 2025 में पुलिस ने जिले में गैंगस्टर की अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उसहैत पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके साल की पहली कार्रवाई करेगी। ऐसे आरोपियों पर इस तरह की कार्रवाई होनी भी चाहिए।
कोट
- रुपये के लालच में आरोपियों ने मार्च के महीने में डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण लिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा है। अब इन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। -विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष उसहैत