फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय, 50 हजार में बेच देते हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाहर से लड़कियों को लाकर जिले में शादी के नाम पर जमकर मानव तस्करी की जा रही है। मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों पर 50 हजार रुपये लेकर युवतियों को बेचने का आरोप है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



उझानी क्षेत्र की रहने वाली बीना देवी ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर उसैहत थाना क्षेत्र के दो लोगों ने 1.20 लाख रुपये तय किए थे। 50 हजार रुपये शादी से पहले लड़की को दिखाकर ले गए। एक महीना बीत जाने के बाद भी न तो शादी कराई और न ही रुपये वापस कराए हैं।
उनके गांव जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि दोनों लोग बाहर से लड़कियां लाकर क्षेत्र में मोटी रकम लेकर बेचते आ रहे हैं। कई लोगों से रुपये भी ठग चुके हैं। जिनकी शादी कराई है, उनकी पत्नियां एक-दो दिन घर में रुककर लुटेरी दुल्हन साबित हुईं हैं। रुपये मांगने पर दोनों ने गाली दीं और जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश उसहैत पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें