फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना वाले दिन किशोरी का पिता रिश्तेदारी में और मां गंगा स्नान को गए थे। किशोरी के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 14 नवंबर की रात घर में अकेली थी। किशोरी की मां अपनी एक छोटी बेटी और बेटे के साथ गंगा स्नान करने ककोड़ा गई थी। उसका पिता बिनावर में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि गांव के ही गुड्डू पुत्र रमेश और प्रेमपाल पुत्र परमेश्वरी रात में करीब 12 बजे दीवार फांदकर घर में घुस आए। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 16 नवंबर को किशोरी की मां वापस आई। किशोरी ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। मां ने फोन पर किशोरी के पिता को इस बारे में खबर दी। किशोरी का पिता भी घर पहुंच गया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच समझौते कर मामले को निपटाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी।
शुक्रवार को किशोरी को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा। उसने रमेश और प्रेमपाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन


लड़की के पिता आज ही तहरीर लेकर आए। रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के 164 के बयान के बाद मामले में तस्वीर काफी साफ हो जाएगी। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-राजीव शर्मा, थानाध्यक्ष अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें