500-1000 के नोट बंद होने से यहां हुआ बड़ा फायदा
- फोटो : social media
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुकिंग गैस, पेट्रोलियम, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन आदि पर छूट दी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर सही प्रबंध नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी बढ़ रही है, जिससे लोगों में केंद्र सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है। जिले में गैस एजेंसी संचालक और गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी देने आ रहे हॉकर्स ने पुराने हजार और पांच सौ रुपये के नोट लेने से साफ मना कर दिया है। इससे परेशान लोगों ने डीएम से शिकायत की है।
दातागंज रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी संचालक ने पुराने नोट के बदले गैस देने से मना दिया। इसकी शिकायत करते हुए शहर के मोहल्ला नेकपुर की गली एक के रहने वाले विनोद सक्सेना ने बताया कि उन्होंने हॉकर को गैस देने पर पांच सौ रुपये का नोट दिया तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद एजेंसी संचालक से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने भी पुराने नोट लेने से इंकार कर दिया। इसी एजेंसी की शिकायत गुरुवार को भी दो ग्रामीण कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य गैस एजेंसी भी हजार और पांच सौ रुपये के नोट लेने से इंकार कर रही हैं।