फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप,एक गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान कोतवाली के एक गांव की किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार शाम बकरी चराकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही शादाब और कल्लू ने उसे रोक लिया और पास ही स्थित एक झोपड़ी में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर किशोरी की छोटी बहन घर पहुंच गई। देर शाम तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। पूछने पर किशोरी की छोटी बहन ने बताया कि रास्ते से कल्लू उसे बुलाकर ले गया है। बाद में किशोरी भी बदहवास हालत में घर पहुंची। परिवार वालों के पूछने पर उसने बताया कि कल्लू और शादाब उसको उठाकर ले गए थे। दोनों ने उसके साथ झोपड़ी में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को किशोरी का पिता उसको लेकर कोतवाली पहुंचा। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शादाब और कल्लू के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की छोटी बहन ने भी पुलिस को भी पूरी घटना बताई। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें