शहर के सर्राफा बाजार मढ़ई चौक इलाके में पटवा व्यापारियों की दुकानें
हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार देर रात तक दुकानों में राखी बनाने का
काम चल रहा था। कोतवाली के दो सिपाही यहां पहंचे। सिपाहियों ने मुकेश पटवा
नाम के व्यापारी से रुपये मांगे। उसके मना करने पर सिपाहियों ने मुकेश
पटवा को पीट दिया। बीच बचाव कराने विजय पटवा पहुंचा उसे भी पीट दिया। इससे
व्यापारियों में गुस्सा दौड़ गया। शनिवार सुबह से ही तमाम व्यापारी कोतवाली
पुलिस के खिलाफ मढ़ई चौक पर धरने पर बैठ गए। सिपाही पुलिस के खिलाफ
नारेबाजी कर रहे थे। खबर मिलने पर प्रभारी कोतवाली भोलू सिंह भाटी पहुंचे।
उन्होंने व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने सिपाहियों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी माने और
धरने से उठ गए।
पुलिस की किरकिरी करा रहे तीन सिपाही
कोतवाली
के तीन सिपाही पुलिस की किरकिरी करा रहे हैं। इनमें एक मुंशी भी शामिल है।
फरियादियों के साथ कोतवाली में अभद्रता इन सिपाहियों की आदत में शामिल है।
इससे कई बार बवाल होते-होते बचा है। सावन के महीने में भी एक दरोगा और एक
सिपाही ने बिरुआबाड़ी मंदिर पर कांवड़ियों से अभद्रता कर दी थी। सैकड़ों
कांवड़िए लामबंद हुए तो पुलिस कोतवाली छोड़कर भाग गई। बाद में मामला किसी
तरह से शांत हुआ था। इससे पहले भी कई बार यह सिपाही पुलिस की फजीहत करा
चुके हैं।
मढ़ई चौक इलाके में एक होमगार्ड का व्यापारी से किसी
बात को लेकर विवाद हो गया था। व्यापारियों ने जो तहरीर दी थी बाद में वह
भी वापस ले ली। अगर, किसी सिपाही की भूमिका है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई
होगी।-भोलू सिंह भाटी, प्रभारी कोतवाल