फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड: महिला का ही था कुएं में पड़ा मिला खून

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में अब तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ेगी। अब तक पुलिस डीएनए और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट से इसे नई गति मिली है। बताया जा रहा है कि कुएं में पड़ा मिला खून महिला का ही था। इससे ये तो साफ हो गया कि महिला कुएं में गिरी थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि महिला कुएं में खुद गिरी थी या गिराई गई थी।
विज्ञापन

तीन जनवरी की रात उघैती इलाके में एक धर्मस्थल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया था। परिवारवालों का आरोप था कि महिला धर्मस्थल पर पूजा करने गई थी। उसके साथ धर्मस्थल के पुजारी ने अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी थी। जब इस मामले की छानबीन हुई तो कुछ नई बातें सामने आईं। पुलिस मान रही थी कि छिपने की कोशिश में महिला कुएं में गिरी थी। 12 जनवरी को मौके पर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से विशेषज्ञों की टीम पहुंची थी। टीम ने कुएं में घुसकर साक्ष्य जुटाए थे। बताया कि कुएं में खून पड़ा मिला था। फोरेंसिक टीम वह खून के सैंपल लेकर गई थी। इधर, थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। कई लोगों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। साथ ही तमाम लोगों के बयान पुलिस ने उनके घर जाकर लिए लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट न मिलने से पुलिस की विवेचना पर असर पड़ रहा था। ये रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात आ गई। अधिकारियों ने रिपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दी है जिससे पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कुएं में पड़ा मिला खून महिला का ही था। फोरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ या नहीं, इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। एसएसपी का कहना था कि फोरेंसिक रिपोर्ट को विवेचना में शामिल किया जाएगा।
अब जल्द लगेगी चार्जशीट
- उघैती कांड जब से पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है तब से पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारी यही प्रयास कर रहे हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस चार्जशीट लगाने की तैयारी में जुट गई है, इसमें जल्द चार्जशीट लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें