फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर, तटीय इलाके जलमग्न

विज्ञापन
उसैहत कंपिल मार्ग से जटा गांव तक पहुंचने वाली पुलिया पर जलस्तर बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने लगया स
विज्ञापन
उसहैत। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नगर के तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन स्थिति पर दिन-रात नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कछला पुल पर लगे वाटर लेवल गेज के अनुसार, गंगा का जलस्तर 162.52 मीटर दर्ज किया, जो खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर है। सिंचाई विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह नरौरा बैराज से 1,72,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी रविवार सुबह तक कछला क्षेत्र में पहुंचने की आशंका है, जिसके बाद जलस्तर और बढ़ सकता है।
बढ़ते जलस्तर के कारण ग्राम जटा को जाने वाली सड़क की पुलिया के ऊपर लगभग 1.5 फुट तक पानी चल रहा है। पुलिया डूबने से गांव का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग की पहचान के लिए पुलिया पर लाल रंग की झंडी दोनों ओर लगा दी है, इससे ग्रामीणों को मार्ग की पहचान बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव आने-जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ चौकियों को एक्टिव कर दिया गया है और राहत बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है।

उसैहत कंपिल मार्ग से जटा गांव तक पहुंचने वाली पुलिया पर जलस्तर बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने लगया स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें