फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बढ़ गया 46  हजार क्यूसेक पानी

Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊपरी डैमों से नहीं मिली थी इतना पानी आने की कोई सूचना
शनिवार नरौरा में था 87,978 तो रविवार को हुआ 1,34,235 क्यूसेक 
 गंगा अपनी स्थिति लगातार औचक रूप से प्रकट कर रही हैं। जहां बाढ़ खंड को ऊपरी डैमों से सूचना मिल रही हैं, उसके हिसाब से इतना पानी में रविवार को गंगा में पानी नहीं आना चाहिए था लेकिन अचंभा यह हुआ कि गंगा रविवार को एक बार फिर उफन गईं। शनिवार को गंगा में जहां शनिवार नरौरा डैम से 87,978 क्यूसेक पानी छोड़ गया था, वहीं रविवार को बढ़कर 1,34,235 क्यूसेक हो गया। 
गंगा में नरौरा डैम से शनिवार का पानी आज रविवार को आना चाहिए था, जो लाख का आंकड़ा पार नहीं था, लेकिन जब पानी आया तो लाख का आंकड़ा पार कर गया। यानि 46 हजार क्यूसेक पानी उम्मीद से अधिक आ गया। इससे जिले मेें गंगा किनारे बोई गईं जिन फसलों से पानी निकल गया था, उनमें फिर से पानी भर जाने के कारण किसानों को दुखदाई हो गया। एक बार को किसान फिर से परेशान हो उठे हैं। 
विज्ञापन

इसी के साथ ही गंगा का जलस्तर 163.25 से बढ़कर  163.55 मीटरगेज हो गया है। जलस्तर बढ़ जाने से एक बार गंगा पर बाढ़ खंड के अधिकारियों की नजरें फिर टिक गई हैं। बांधों पर एक बार फिर से निगरानी बढ़ा दी गई है। पानी बढने का कारण बाढ़ खंड के अधिकारी मानते हैं कि बिजनौर या नरौरा डैम के बीच कहीं भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि डैमों की सूचनाओं पर फिलहाल बाढ़ खंड के अधिकारी निश्चिंत दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि ऊपरी डैमों पर अब अधिक पानी नहीं है। 
विज्ञापन

-----
रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ा 
बदायूं। गंगा में जहां जलस्तर शनिवार की अपेक्षा रविवार को बढ़ गया है, वहीं रामगंगा में भी हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। यहां बता दें कि शनिवार को रामगंगा का जलस्तर बरेली में 189.560 मीटरगेज मापा गया था तो आज रविवार को 159.320 मीटरगेज दर्ज किया गया है। 
------
ऊपरी डैमों से पानी की निकासी (क्यूसेक में)
नरौरा डैम- 1,34,235
बिजनौर डैम- 1,25,559
हरिद्वार डैम- 57,923


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें